फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: व्यवसायी ने पारिवारिक परेशानी के चलते घर में फांसी लगाकर दी जान, पिछले कुछ दिनों से था परेशान

Tue, 16 Sep 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

व्यवसायी का कमरा बंद देखकर परिजन आवाज लगाने लगे, जब आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद खिड़की से जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था
विज्ञापन
मंगेश आनंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती में स्थित लालू दुकान के संचालक मंगेश आनंद ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की जब नजर पड़ी तो खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और किसी तरह से अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मंगेश आनंद घर पर राशन दुकान का संचालन करता है जोकि उस क्षेत्र में एक नामी व्यवसाय है और लोगों से उसके अच्छे संबंध थे। सोमवार की देर रात दुकान बंद करके मंगेश आंनद ने अपने घरवालों के साथ भोजन किया, इस दौरान वह भोजन करके अपने कमरे में चल गया, जहां अंदर से दरवाजा और खिड़की दोनों बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर लटक गया। जब कुछ समय बाद मंगेश के परिजन उसके कमरे से गुजर रहे थे, इस दौरान कमरा बंद देखकर आवाज लगाने लगे, जब आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद खिड़की से जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था, तत्काल खिड़की तोड़कर परिजन अंदर घुसे और उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।

वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस को निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग पंचनामा तैयार कर परिजनों का बयान दर्ज किया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें