फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दबंगों ने बरपाया कहर: नशे में धुत युवकों ने सामाजिक कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 22 Sep 2023 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

आनंद बस में सामान छोड़ने बस स्टैंड पहुंचे थे जहां विवाद हुआ। जिसके बाद युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवक आनंद को भट्टी में डालने जा रहे थे लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने सामाजिक कार्यकर्ता को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में अराजक तत्वों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। आए दिन उनके द्वारा किसी न किसी के साथ मारपीट की जा रही है। ऐसी ही एक घटना बीती रात कोतवाली के तहत पुराना बस स्टैंड में हुई। जहां आनंद रायकवार नामक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने जमकर मारपीट की। सामाजिक कार्यकर्ता आंनद रैकवार ने शराब के नशे में धुत युवकों को बस स्टैंड में कार्यक्रम के दौरान गाली- गलौज करने से मना किया बस इतने में जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडयो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आनंद का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

 

आनंद बस में सामान छोड़ने बस स्टैंड पहुंचे थे जहां विवाद हुआ। जिसके बाद युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवक आनंद को भट्टी में डालने जा रहे थे लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घायल के छोटे भाई ने बताया कि युवकों ने उनके बड़े भाई के गले की चैन लूट ली है साथ ही बाइक को भी छीनने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें