फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा जिला अस्पताल में बदसलूकी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, स्टाफ को दांत से काटा; पुलिस ने दबोचा

Mon, 23 Feb 2026 08:30 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने हंगामा किया। इतना ही नहीं स्टाफ से बदसलूकी करते हुए एक कर्मचारी के हाथ पर दांत से काट लिया। 
विज्ञापन
कोरबा जिला अस्पताल में युवक ने की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंच गया। युवती नर्सिंग स्टाफ के 17 नंबर कक्ष में ड्यूटी पर थी। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा।

विज्ञापन


विवाद के दौरान युवक ने एक अस्पताल कर्मी के हाथ पर दांत से काट लिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह उसे पकड़कर अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचाया। वहां भी युवक ने हंगामा जारी रखा और हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते चौकी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक सहित उसके एक साथी को पकड़ लिया। दोनों की पहचान सूरज महंत और अक्षय कुमार के रूप में हुई है, जो बालको चेक पोस्ट क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल आए और एक महिला सफाई कर्मी से विवाद करने लगे। बीच बचाव के दौरान एक कर्मचारी को दांत से काटा गया और मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें