फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : दो दिन से लापता डीजे संचालक के पुत्र की मिली लाश, टाइगर प्वाइंट के 200 फिट नीचे गहराई में मिला शव

Thu, 04 Jun 2026 03:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में गुरुवार को दो दिन से लापता डीजे संचालक के पुत्र की मिली लाश,टाइगर प्वाइंट के 200 फिट नीचे गहराई में मिला शव बरामद।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में गुरुवार को दो दिन से लापता डीजे संचालक के पुत्र की मिली लाश,टाइगर प्वाइंट के 200 फिट नीचे गहराई में मिला शव बरामद,सभी पहलुओ पर पुलिस कर रही है जांच

विज्ञापन

लेमरू थाना अंतर्गत बालको लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट के समीप एक युवक का शव खाई में मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की जा रही है,टूके डीजे संचालक कर्मेंद सिह का पुत्र था वही जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सदस्य रोमेश सिंह के भांजे बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 02 जून 2026 की रात घर वापस नहीं लौटे थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि 03 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट क्षेत्र की एक गहरी खाई में एक वाहन दिखाई दे रहा। सूचना मिलने पर बालको पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं रात में परिजनों और अधिवक्ता साथियों ने भी युवक की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पुनः तलाश अभियान चलाया गया, जिसके दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन दुर्घटना के कारण युवक खाई में गिर गया होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि एक युवक की लापता होने की सूचना पुलिस तलाश में जुटी हुई थी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुची जांच की जा रही है लाश देख देख कर लगता है कि दो तीन दिन पहले का है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें