फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: शौचालय के ऊपर छज्जे में युवक की मिली लाश, मौत को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Sep 2024 04:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में हरदीबाजार थाना के ग्राम चोढ़ा आनंद नगर बस्ती में पुनिराम के घर के शौचालय के ऊपर छज्जे में एक युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में हरदीबाजार थाना के ग्राम चोढ़ा आनंद नगर बस्ती में  पुनिराम के घर के शौचालय के ऊपर छज्जे में एक युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं देखते ही देखते ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गए और इसकी सूचना हरदीबाजार थाना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे घटना स्थल की जांच शुरू कर युवक की लाश को बाथरूम के ऊपर छज्जे से नीचे उतारा और शव की पहचान करवाई में जुट गई।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद युवक की पहचान मृतक 21 वर्षीय प्रीतम कुमार मरकाम चोढ़ा के आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा निवासी के रूप में की गई इसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच पहचान किया जहां पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

हरदी बाजार थाना पुलिस ने जांच शुरू की जहां शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मकान मालिक पुनिराम का बयान दर्ज किया गया जहां बताया कि वह सब्जी के लिए कुंदरु तोड़ने बाथरूम के तरफ क्या हुआ था इस दौरान उसे लाश पर उसकी नजर पड़ी और इसकी सूचना उसने गांव वालों और कोटवार को युवक कब कैसे और किन परिस्थितियों में शौचालय के ऊपर पहुंचा यह उसे भी नहीं पता है। देखने से ऐसा लगता है कि शौचालय के ऊपर से 11 केवी तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर करंट से जलने के भी निशान पाए गए हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि युवक उसे घर पर क्या करने गया हुआ था और उसकी मौत कैसे हुई होगी। मृतक प्रीतम कुमार मरकाम ट्रैक्टर ड्राइवर था घर पर उसके एक बुजुर्ग पिता रहते हैं वही मां की मौत हो चुकी है। ट्रैक्टर चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था।हरदी बाजार थाना पुलिस में इस मामले में मामला दर्ज कर मामले को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच कार्यवाही होने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चलने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें