फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सड़क किनारे युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, नहीं हो पाई मृतक की पहचान; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Aug 2025 11:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन मानिकपुर कदमहाखार मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की लाश देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
KORBA NEWS - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन मानिकपुर कदमहाखार मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की लाश देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था। मौके से उसकी शर्ट और पेंट में किसी तरह का कोई दस्तावेज और ना ही कोई मोबाइल मिला है।  मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, आसपास लोगों का बयान दर्ज किया गया है और मृतक की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें