फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान, नाक से निकल रहा था झाग

Thu, 26 Mar 2026 02:22 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

उरांव बस्ती में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कामगारों ने युवक को सोया हुआ पाया, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक युवक की लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया, जहां लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 10:00 बजे रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले लोग साइट पर पहुंचे, इस दौरान एक युवक पैर के ऊपर पैर रखकर सोया हुआ था। कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि आराम कर रहा होगा, क्योंकि बगल में एक पानी बोतल भी थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं और नाक से झाग निकला हुआ था। जहां मौके पर पहुंचने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया और आगे की कार्रवाी शुरू की गई।

पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से आसपास घूमते हुए देखा गया था। वह मानसिक रोगी बताया जा रहा है और उसकी मौत भूख से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया था। उनके द्वारा भी जांच की गई है, युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

 

korba

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें