फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भाजपा नेता की दबंगई, ब्लड बैंक में आधी रात कर्मचारी के साथ की मारपीट; करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Sat, 20 Apr 2024 09:32 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है। जहां वह एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर रहा है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता की दबंगई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता की दबंगई सामने आई है। जहां सरेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट कर रहा है। बार-बार मार खाने वाला हाथ जोड़ रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी वह थप्पड़ पर थप्पड़ मार रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। ये पूरा मामला शहर के मध्य निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक का है। जहां शुक्रवार की देर रात एक कथित भाजपा नेता ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बिलासा ब्लड बैंक के कर्मचारी के साथ भाजपा नेता ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। नेता जी की सारी हरकतें ब्लड बैंक में लगे सारी करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली-गलौज करते हुए हाथ झापड़ से मारपीट किया है। 

लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि ब्लड बैंक में एक व्यक्ति ब्लड लेने के लिए पहुंचा था। लेकिन उसे ब्लड देने के एवज में रक्त लेने की आवश्यकता थी। इस पर कथित भाजपा नेता के द्वारा शराब के नशे में उसका ब्लड लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इससे मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट की। 

जानकारी के लिए बता दें कि बृजेश यादव भाजपा संगठन का पदाधिकारी बताया जा रहा है। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें