फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांगो थाने में पदस्थ ASI की हत्या पर जताया दुख, बोले- अपराध का गढ़ बना प्रदेश

Fri, 10 Mar 2023 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री  एवं उनके विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा की पुलिस एवं प्रशासन में जल्द से जल्द कसावट लाएं तथा इस प्रकार की घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रयास करें।  
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांगो थाने में पदस्थ ASI की हत्या पर जताया दुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि मैं पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर उनके परिजनों को इस मुश्किल परिस्थिति को सहने का सामर्थ्य प्रदान करें यह कामना करता हूं।

 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आई है तब से लगातार बलात्कार, चोरी डकैती एवं हत्या की घटनाएं आम हो गई है । छत्तीसगढ़ प्रदेश जिसे एक समय राम राज्य के रूप में जाना जाता था, आज उस छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ के रूप में जाना जा रहा है ।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा की पुलिस एवं प्रशासन में जल्द से जल्द कसावट लाएं तथा इस प्रकार की घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रयास करें अन्यथा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की भोली- भाली जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।

 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें