फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल: पीएम मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, CG में भाजपा ने खोला मोर्चा; जमकर हंगामा

Thu, 04 Apr 2024 09:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता चरणदास महंत के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कोसाबाडी मंडल ने चरणदास को जूते चप्पलों की माला पहनाई।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अनर्गल बयानबाजी को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं कोरबा में भी इसका विरोध प्रदर्शन देखने को मिला रह है।
विज्ञापन


कोसाबाड़ी मंडल द्वारा कोसाबाड़ी में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। आक्रोश भीड़ ने सबसे पहले डॉ. चरण दास महंत के पुतले को जूते-चप्पल से बनी माला को पहनाया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऊपर जिस तरह से टिप्पणी की गई है। यह बिल्कुल गलत है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति का, जिन्होंने संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है, यह वक्तव्य है जिसकी हम निंदा करते हैं।

इस तरह से टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। इसी को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा मंडल द्वारा महंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा के साथ जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, राकेश पांडे, गोपाल मोदी, मंजू सिंह, ज्योति वर्मा, वैशाली रत्न पारखी, सुमन सोनी, राम मिरी, चंदन सिंह, राजेश सोनी पंकज देवांगन धर्मपाल सोलंकी, चंदन मजूमदार, सहरता राम डडसेना, संजय सिंह, भजन सिंह कंवर, मैनेजर दास, ललेश दुबे, संजीव शर्मा गिरधारी रजक बिहारी लाल रजक, गणेश भवसागर, राकेश मिश्रा, विनोद तिवारी, नारायण सालट, राजेश राठौर, किशन बघेल, श्याम साहू, आजम अली, अप्पू सिंह ठाकुर, बद्री अग्रवाल एन डी साहू, तृप्ति सरकार, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू, रीना बरेठ के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें