फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Sun, 05 Apr 2026 11:30 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा के बांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी सुराकछार मुख्य मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और मुख्य रोड पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची बाकी मोगरा थाना पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 36 वर्षीय रामेश्वर सिंह कमर के रूप में हुई है, जो बाकी मोंगरा थाना के सलियाभांठा गांव का रहने वाला था। जो अपने बाइक पर सवार होकर बलगी किसी काम से जा रहा था। इस दौरान ओवरटेक और रफ्तार के चक्कर में भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुआवजा की मांग करने लगे। वहीं, आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और लोगों की आवाज ही बंद कर दी गई।

सूचना मिलते ही बाकी मोगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। उन्हें शासन से मिलने वाली सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई और आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक रामेश्वर सिंह कंवर निजी कंपनी में काम करता था। घर पर पत्नी बच्चे भाई और माता-पिता की जिम्मेदारी उसपर थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें