फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आई बाइक, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा

Sat, 30 Nov 2024 11:36 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर देखने को मिला। पाली रोड पर यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
कोरबा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पाली थाना क्षेत्र का है जहां पाली रोड पर यह हादसा हुआ है। मृतक का नाम 28 वर्षीय दीपक लाल था,जो बांकीमोंगरा के के डंगनिया का निवासी था। दीपक अपनी बाइक में सवार होकर रतनपुर स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह पाली मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के कारण मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित ना हो इस कारण शव को उठाकर अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों की माने तो ट्रेलर वहां की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। जहां दोनों के आमने-सामने बीच भिड़ंत हो गई और घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत का कारण केवल रफ्तार को ही माना जा रहा है। वहीं युवक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जहां पर परिजनों के आने के बाद पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं वहन को जब्त कर ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक खेती किसानी का काम करता था और खाली समय में मजदूरी पर जाया करता था। घर का एक कमाने वाला पुत्र था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें