कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के चोटिया चौक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। बलजोर श्याम नामक मोटरसाइकिल सवार को एक स्वराज माजदा वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बलजोर श्याम 42 वर्षीय जो कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी के निवासी था। वह अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था जब चोटिया चौक के पास स्वराज माजदा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।
स्वराज माजदा वाहन का चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसने मोटरसाइकिल को सीधे चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक खेती किसानी का काम करता है और किसी काम से चोटिया सामान लेने के लिए आया हुआ था जहां सड़क पार कर रहा था इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार माजदा वाहन ने ठोकर मार दिया इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है जहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस चौक पर कई हादसे हो चुके हैं जहां चौक होने के बावजूद भी ब्रेकर नहीं है और वहां रफ्तार में रहता है जिसके चलते आए दिन दुर्घटना होते रहती है स्थानीय लोगों ने ब्रेकर की मांग की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची वही वाहन को जप्त कर चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही की गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना और सावधानी से वाहन चलाना आवश्यक है। साथ ही, पुलिस की कार्रवाई से यह सुनिश्चित होता है कि दोषी व्यक्तियों को सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।