फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा में फिल्मी अंदाज में बिहार पुलिस की दबिश, सुभाष चौक से डकैती के फरार आरोपी दबोचे

Sat, 15 Aug 2026 04:57 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सुभाष चौक पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहार पुलिस की टीम ने अचानक घेराबंदी कर डकैती के फरार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस वाहन ने रॉन्ग साइड से पीछा किया। इसके बाद संदिग्धों को घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन
डकैती के 2 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सुभाष चौक पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहार पुलिस की टीम ने अचानक घेराबंदी कर डकैती के फरार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस वाहन ने रॉन्ग साइड से पीछा किया। इसके बाद संदिग्धों को घेरकर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि बिहार के नालंदा जिले में हुई बड़ी डकैती के मामले की जांच के दौरान पुलिस को फरार आरोपियों के कोरबा में होने की जानकारी मिली थी। लोकेशन ट्रेस करने के बाद बिहार पुलिस की टीम कोरबा पहुंची थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संदिग्ध वाहन दिखाई देते ही पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। इनमें से दो की पहचान डकैती के आरोपियों के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को कार्रवाई से दूर रहने की हिदायत दी, क्योंकि आरोपियों के हथियारबंद होने की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात नालंदा में करीब 12 हथियारबंद बदमाश एक घर में घुसे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर से करीब 45 लाख रुपये नकद, 450 ग्राम सोने के आभूषण और करीब तीन किलो चांदी लूटकर फरार हो गए थे। सोने के जेवरों की कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। पीड़ित राजीव रंजन के मुताबिक, बदमाश घर से जरूरी दस्तावेज भी ले गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में सोनू कुमार महतो (26) निवासी दीपनगर और धीरज कुमार महतो (25) निवासी नालंदा शामिल बताए गए हैं। बिहार पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें