फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में चोरों की दहशत: एसईसीएल कर्मी के घर चोरी, तीन अलमारी कर दी खाली, CCTV कैमरा भी ले गए उखाड़

Tue, 09 Sep 2025 12:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ में लगातार सूने घरों में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। कोरबा में एसईसीएल कर्मी के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां तीन अलमारियों को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
कोरबा में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लगातार सूने घरों में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। कोरबा में एसईसीएल कर्मी के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां तीन अलमारियों को चोरों ने निशाना बनाया।

विज्ञापन


कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में शहर के सबसे व्यस्त एसईसीएल मुख्य मार्ग पर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। घटना डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित एसईसीएल कर्मी रामाकांत शर्मा के मकान की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन आलमारियों को तोड़ डाला।

हाल ही में दो माह पहले ही एसईसीएल मानिकपुर खदान से फिटर पद से रिटायर हुए हैं। उनकी पत्नी भी घर पर रहती है, जबकि दोनों बच्चे पुणे में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दंपती बच्चों से मिलने पुणे गए हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर तत्काल सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी और मकान मालिक को वीडियो कॉल कर घटनाक्रम से अवगत कराया।

पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी किए गए सामान और उनकी कुल कीमत का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

गौर करने वाली बात यह है कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी कैमरा तोड़कर ले गए।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच की जा रही है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर के मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें