फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 08:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे और फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


पहली घटना में प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अप्रैल से छह अप्रैल 2026 के बीच जब वह परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गया था, तब अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी व गुल्लक से नगदी, करीब 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर और स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया। इस पर थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी घटना में प्रार्थी अटल अमित बाघ, निवासी पोड़ी बहार ने आठ अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात अप्रैल की शाम को उसके मौसा ग्लेडबिन कुमार के सीएसईबी कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी से 35 हजार रुपये नगद व चांदी के सिक्के सहित कुल 40 हजार की संपत्ति ले गए। इस पर बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ।
विज्ञापन


जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि ये आरोपी पूर्व में इसी क्षेत्र में हुई चोरियों में भी संलिप्त थे, जिनमें तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात दास दीवान उर्फ लाल, 21 वर्ष, निवासी पुराना काशीनगर और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। आरोपियों के कब्जे से एक हजार रुपये नगद और चोरी में उपयोग की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बालक को 12 अप्रैल 2026 को किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। पुलिस ने ‘सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें’ का संदेश दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें