फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: पुत्र मोह में कांग्रेस को झोंक रहे भूपेश बघेल, भाजपा नेता लता उसेंडी का पूर्व सीएम पर हमला

Tue, 22 Jul 2025 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा नेता लता उसेंडी का पूर्व सीएम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आज पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है, जबकि न तो चैतन्य बघेल का पार्टी में कोई पद है और न ही कोई जिम्मेदारी। फिर भी उनके लिए इस तरह का आंदोलन पुत्र मोह की पराकाष्ठा को दर्शाता है।

विज्ञापन


उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कानून का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जिस कोयला आवंटन, पेड़ों की कटाई और वन स्वीकृति जैसे मुद्दों पर बार-बार केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रही है, वास्तव में उन्हीं परियोजनाओं की सिफारिश खुद भूपेश सरकार ने की थी।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2010 में कांग्रेस की ही केंद्र सरकार ने हसदेव अरण्य क्षेत्र को नो-गो जोन से हटाकर गो क्षेत्र घोषित किया था, जिससे उस क्षेत्र में खनन का रास्ता खुला। इसके बाद 2019 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार ने गारे-पेलमा सेक्टर, महाजेंको कोलफील्ड समेत कई अन्य परियोजनाओं के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजे। इन सभी की दस्तावेजी प्रमाण भी मौजूद हैं।

लता उसेंडी ने कांग्रेस को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि वह जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि कांग्रेस के भ्रमजाल से सावधान रहें और तथ्यों को समझें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें