फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: बालको ने की साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील, जानें क्या कहा

Tue, 07 Jul 2026 07:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बालको कंपनी ने नागरिकों, कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने बताया कि बालको के नाम, ब्रांड, वेबसाइट और ई-मेल आईडी का उपयोग कर लोगों को गुमराह किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड कंपनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नागरिकों, कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बालको के नाम, ब्रांड या सेवाओं से मिलते-जुलते फर्जी डोमेन, वेबसाइट और ई-मेल आईडी का उपयोग कर लोगों को गुमराह किया जा सकता है। संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


बालको प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधी कंपनी के आधिकारिक माध्यमों से मिलते-जुलते डोमेन और ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं। इनका उद्देश्य गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी प्राप्त करना हो सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी फर्जी माध्यम का बालको से कोई संबंध या आधिकारिक मान्यता नहीं है।

बालको ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है। कंपनी के सभी अधिकृत ई-मेल हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी वेबसाइट या ई-मेल पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें। यदि किसी ई-मेल का डोमेन से अलग हो या कोई वेबसाइट किसी अन्य पते से संचालित हो, तो उसे संदिग्ध मानें।
विज्ञापन


कंपनी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले संबंधित वेबसाइट और ई-मेल की पुष्टि करें। कंपनी से जुड़ी सेवाओं और सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें। यदि कोई संदिग्ध वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल बालको की सुरक्षा टीम को दें। बालको प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फर्जी या अनधिकृत वेबसाइट से संपर्क या लेन-देन के कारण होने वाली किसी भी हानि के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें