फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पांच दिन से काम से था गायब, सुबह पेड़ पर लटकी मिली ठेका कर्मी की लाश; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Sep 2026 08:34 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनीपाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालको पावर प्लांट में काम करने वाले एक ठेका कर्मी की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनीपाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालको पावर प्लांट में काम करने वाले एक ठेका कर्मी की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक पिछले पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पूरन सिंह कंवर उम्र 50 वर्ष निवासी चिकनीपाली थाना उरगा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पूरन सिंह ने परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। सुबह जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

बताया जा रहा है कि सुबह जब गांव के कुछ लोग खेत की ओर काम करने गए, तभी घर से करीब 300 मीटर दूर एक पेड़ पर लटकती लाश पर उनकी नजर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मृतक के पत्नी, बच्चे भी सूचना पर मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से काफी चुपचाप रहता था और परेशान चल रहा था। उसने यह कदम कब, कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया, यह उनकी समझ से भी परे है।

मामले की जांच कर रहे उरगा थाना के एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मृतक बालको में किस ठेकेदार के अधीन काम करता था और क्या कार्यस्थल पर उसके साथ कुछ हुआ था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें