फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मिनीमाता बांगो में ठेका प्रथा बन्द करने की मांग, रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Sun, 08 Feb 2026 07:11 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में हसदेव (मिनीमाता बागों ) जलाशय क्षेत्र की 22 पंजीकृत मछुआरा सहकारी समितियों एवं बागों बांध से विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदायों की समस्याओं को लेकर 9 फरवरी को शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में हसदेव (मिनीमाता बागों ) जलाशय क्षेत्र की 22 पंजीकृत मछुआरा सहकारी समितियों एवं बागों बांध से विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदायों की समस्याओं को लेकर 9 फरवरी को शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान सभा ने आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन


किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि उक्त रैली तानसेन चौक से 12 बजे शुरू होकर कलेक्ट्रेट कोरबा पहुंचेगी। मछुआरा संघ के अध्यक्ष फिरतु बिंझवार ने कहा कि मिनीमाता बागों (हसदेव) जलाशय में लागू ठेका व्यवस्था,ग्राम सभाओं द्वारा पारित प्रस्तावों,वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सामुदायिक अधिकारों तथा हाल के दिनों में मछुआरा समुदाय के साथ हुई घटनाओं के संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा जाएगा और समस्याओं के समाधान की मांग की जायेगी। इस संबंध में सूचना जिला प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है।

मछुआरा संघ के अध्यक्ष फिरतु बिंझवार की माने तो हसदेव (मिनीमाता बागों ) जलाशय क्षेत्र मछली पालन और मछली मारने को लेकर जो ठेका प्रथा किया गया है उसे बन्द किया जाए स्थानीय लोगो को काम दिया जाए रॉयल्टी सरकार उनसे ले और सीधे तौर पर काम दे ताकि उन्हें फायदा हो। सरकार ठेका पर दिया गया है आदिवासी खुद ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे है वो यहां के ग्रामीण आदिवासी हैं और यहां के जल जंगल और जमीन पर उनका भी हक है आज वर्तमान में मालिक को मजदूर बना दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर कई बार आंदोलन और पत्राचार किया जा चुका है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें