फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, बच्चे ने रोते हुए पड़ोसियों को बताया, तब हुई जानकारी

Tue, 17 Jun 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल आफिसर्स कालोनी सी 7 क्वाटर में एसईसीएल मानिकपुर चौकी में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर  की श्रीति सिह ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल आफिसर्स कालोनी सी 7 क्वाटर में एसईसीएल मानिकपुर चौकी में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर  की श्रीति सिह ने फांसी लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि उसकी लाश घर के अंदर बरामदे में मिली है।घटना की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाही शुरू की पुलिस ने मामला सन्दिग्ध मान फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय राजीव कुमार सिंह एसईसीएल मानिकपुर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है जो पिछले कई सालों से कार्यरत है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय श्रीति सिह और दो बच्चे एसईसीएल कॉलोनी के ऑफिसर्स कॉलोनी निवास है। मंगलवार की सुबह राजीव सिंह ड्यूटी पर गया हुआ था जहां उसे पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी तब मौके पर पहुंचा उसे जिंदा समझकर वो एसईसीएल के विभागीय अस्पताल लेकर पहुचा जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतिका श्रीति सिह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और छोटा बच्चा रो रो रहा था बड़ा भाई जब घर बाहर खेल रहा था रोने की आवाज आने पर अंदर जा कर देखा तो उसकी माँ ने फांसी लगा लिया और उसने रोते हुए पड़ोसी को इस घटना की जानकारी दी। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे जहां मामला सन्दिग्ध मान फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है जांच जारी है। बताया जा रहा है की राजीव सिह मूलतः पटना बिहार के रहने वाले है और उसकी पत्नी भी आसपास की रहने वाली है पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचना दिया है जहाँ आने के बाद पोस्टमार्टम करने की बात कही गई है पुलिस ने शव को सुरक्षित एसईसीएल के शव कक्षा में रख दिया है परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह इस घटना के बाद राजीव सिंह के कुछ रिश्तेदार और उनके विभाग में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें