फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में चोरों का आतंक जारी: बेटे की बारात लेकर गए हुए थे, रात में रिटायर्ड एएसआई के घर पर हो गई चोरी

Wed, 08 Apr 2026 11:41 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर पर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गलेटनिब कुमार करीब माह पहले ही अपनी सेवा से मुक्त हुए हैं। उसके कुछ दिनों बाद ही जनवरी माह में उनके घर पर चोरी की घटना सामने आई थी। तब 10 लाख की चोरी की घटना सामने आई थी। सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी हुई थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक चोर नहीं पकड़े गए हैं। वहीं, बुधवार की सुबह चोरी की घटना फिर से सामने आई। घटना के बाद फिर से हड़कंप मच गया। 

मकान मालिक गलेटबिन ने पुलिस को फोन करके बताया कि बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही थी और वह मंगलवार की रात बारात लेकर निकले हुए थे। उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके घर पर चोरी हुई है। घर पर नगदी 20 हजार नगदी, लैपटॉप, कम्यूटर, टीवी और अन्य सामान रखा हुआ है। वहीं शादी कार्यक्रम में जो मेहमान आए हैं उनका समान भी है। अब क्या-क्या चोरी क्या हुई है यह आने के बाद ही पता चल सकेगा। पहली चोरी के बाद उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। चोर सीसीटीवी से छेड़छाड़ करते हुए डीवीआर को लेकर भाग गए हैं। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें