कोरबा की बांकीमोंगरा पुलिस ने दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। घुड़देवा से 3 लाख का कॉपर वायर चोरी और एसईसीएल सिंघाली खदान में मारपीट के मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामकुमार साव की टीम ने इन मामलों में कार्रवाई की। इसमें प्रशिक्षु उपनिरीक्षक निखिल देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पहला मामला बांकी थाना के घुड़देवा क्षेत्र में कॉपर तार चोरी का है। प्रार्थी अभिषेक कुमार पंडित ने 31 अक्तूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30-31 अक्तूबर की रात 3 लाख रुपये का 300 मीटर ओएचई कॉपर केटेनरी वायर चोरी हुआ था। यह तार गेवरा से पेण्ड्रा रोड जाने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना का हिस्सा था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 225/2028 के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्ध कबाड़ी को पकड़ा। सिद्ध कुमार बघेल ने बताया कि उसने चोरी का तार गुलशन बर्मन और गिरीलाल पटले से खरीदा था। फिर उसने इसे किरण कबाड़ी दुकान के आकाश साहू को बेचा।
तार चोरी के आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन बर्मन (21), गिरीलाल पटले (39) और सिद्ध कुमार बघेल (41) शामिल हैं। गुलशन बर्मन जेदुकछाई का निवासी और सुरक्षा गार्ड है। गिरीलाल पटले बेलटुकरी, बलौदा, जांजगीर का निवासी है। सिद्ध कुमार बघेल घुड़देवा का निवासी और कबाड़ी है। पुलिस ने एक संशोधित तीन पहिया मोटरसाइकिल सीजी 12 एएस 0450 भी जब्त की है।
विज्ञापन
सिंघाली खदान में मारपीट का मामला
दूसरा मामला एसईसीएल सिंघाली खदान में घुसकर मारपीट का है। प्रार्थी प्रताप नारायण पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सोना उर्फ वीरेंद्र, परमेश्वर, तखत और विजय शामिल थे। ये आरोपी चोरी की नीयत से रात 8.40 बजे प्रतिबंधित सिंघाली खदान वर्कशॉप में घुसे थे। उन्होंने वहां गाली-गलौज, पत्थरबाजी और मारपीट की। पुलिस ने वीरेंद्र कुमार पाटले उर्फ सोना (23) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।