फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पूर्व गृह मंत्री ननकी कंवर के बेटे के खिलाफ एक और मामला दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

Thu, 12 Mar 2026 11:40 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में शराब के नशे में संदीप कंवर ने दुकान और वाहन को ठोकर मार दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे आरक्षक के साथ अभद्रता, गाली-गलौज की, जिस पर कोतवाली थाने में दूसरा मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पूर्व गृह मंत्री के बेटे के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोतवाली थाने में यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने संदीप कंवर को अल्कोहल मीटर से जांचा, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर संदीप कंवर ने शराब के नशे में पुराना बस स्टैंड के पास एक दुकान और वाहन को ठोकर मार दी थी। इस घटना के बाद उन्होंने गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने कोतवाली थाना पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पीड़ित की शिकायत पर पहला मामला दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन

इसके बाद एक आरक्षक ने भी संदीप कंवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचने पर संदीप कंवर ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।

कोरबा पुलिस ने की कार्रवाई
कोरबा के पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संदीप कंवर के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। यह उनके खिलाफ दर्ज नवीनतम मामले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें