फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एसईसीएल के बांकीमोंगरा कोयला खदान में कर्मचारी ने दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट

Fri, 25 Apr 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बांकी मोंगरा पुलिस की टीम को खदान के अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जहां दो किलोमीटर तक पैदल चलकर अंदर घुसी और शव का पंचनामा कर कार्रवाई करते हुए बाहर निकाला।
विज्ञापन
खदान में खोजबीन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में एसईसीएल के बांकीमोंगरा कोयला खदान में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक कोयला कर्मचारी तुलसीदास ने खदान के भीतर फांसी लगा ली। यह घटना दूसरी शिफ्ट में हुई, जब कर्मचारी सुनसान जगह गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय तुलसीदास गजरा के एसईसीएल कॉलोनी में निवास करता था और एसईसीएल में कर्मचारी था। शुक्रवार की सुबह वह सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी करने गया हुआ था, जहां बाकी मोगरा एसईसीएल अंडरग्राउंड खदान में हाजिरी लगाकर काम करने अंदर गया हुआ था। जहां और भी कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। तुलसीदास ने अंडर ग्राउंड खदान के अंदर अकेलेपन का फायदा उठाते हुए एंगल में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जहां काफी समय बाद कर्मचारी काम करके बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल एसईसीएल प्रबंधन को देते हुए बाकी मोंगरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

बांकी मोंगरा पुलिस की टीम को खदान के अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जहां दो किलोमीटर तक पैदल चलकर अंदर घुसी और शव का पंचनामा कर कार्रवाई करते हुए बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक के जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने बीपी शुगर बीमारी से ग्रसित होना बताया और परेशान हूं कहकर यह कदम लिया। उसने इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए अपने परिवार वालों से भी माफी मांगी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक तुलसीदास अपनी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ निवास करता था, लेकिन काफी समय से बीमारी से परेशान था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बांकी मोगरा थाना पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें