फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का आतंक... घर में सो रहे ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, 15 दिनों में चार मौतें

Fri, 19 Dec 2025 10:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथी के हमले में पिछले 15 दिनों में चार लोगों की जान चली गई है, जिनमें से तीन मौतें पिछले 48 घंटों के भीतर हुई हैं। सबसे हालिया घटना आज 19 दिसंबर यानी आज तड़के हुई, जब हाथी ने एक ग्रामीण को उसके घर में घुसकर कुचल डाला। इस भयावह घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंतैल हाथी बिलासपुर रेंज में एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा था। वहां उसने 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की जान ले ली। इसके बाद एक अन्य हाथी ने बालको रेंज में 19 दिसंबर को तड़के करीब 5 बजे ग्राम गौरबोरा में 40 वर्षीय महेन्दा सिंह मंझवार को उस समय कुचल दिया जब वह अपने घर में सो रहे थे। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्राम गौरबोरा के लोगों का कहना है कि हाथी की गतिविधियों की सूचना वन विभाग को पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। मौतों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें