फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, बलवा डकैती समेत आठ मामले पहले से दर्ज, तीन अभी भी फरार

Wed, 08 Oct 2025 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सिविल लाइन थाना अंतर्गत आईटीआई चौक पर तीन माह पहले पुलिसकर्मी संजय लहरे से मारपीट की घटना सामने आई थी जहां चार से पांच युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सिविल लाइन थाना अंतर्गत आईटीआई चौक पर तीन माह पहले पुलिसकर्मी संजय लहरे से मारपीट की घटना सामने आई थी जहां चार से पांच युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जहा पुलिस कर्मी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी जहां घटना के मुख्य आरोपी चेक पोस्ट निवासी दिव्य साहू को मुखबिर की सूचना पर पोड़ी बहार में एक दोस्त के घर पर छुपा हुआ था जिसे पकड़ा है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी दिव्य साहू के खिलाफ अलग-अलग थाना चौकी में बलवा मारपीट जैसे अन्य आठ मामले दर्ज है। पूछताछ में बातें सामने आएगी मारपीट के बाद अकलतरा स्थित एक निजी कंपनी में काम कर रहा था और कुछ दिनों पहले ही पूरी बाहर में अपने दोस्त का घर आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी के साथ घटना दिनांक को विवाद का कारण कपड़ा खरीदी था सड़क किनारे कपड़ा बेच रहा है बालको निवासी युवक कपड़ा खरीदने गया हुआ था जहां दुकानदार से विवाद होने पर उसने फोन कर बालको चेक पोस्ट से दिव्य साहू और अन्य चार लड़कों को बुलाया था जहां पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए लोहे के चापड़ लहराया गया। मारपीट की घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिसकर्मी संजय लहरी पुलिस लाइन में पदस्थ है। जहां उसने मारपीट के बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की थी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद आरोपी फरार था जिसे पकड़ा गया है कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें