फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : फरार चल रहा था पास्को एक्ट और छेड़छाड़ का आरोपी, पुलिस ने पकड़ा तो अधिवक्ता भवन की छत से कूदा

Thu, 16 Apr 2026 08:40 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में  गुरुवार की दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति छत पर चढ़कर नीचे कूद गया।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में  गुरुवार की दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। जानकारी के अनुसार कथित आरोपी अपने केस से संबंधित दस्तावेजों की नकल लेने आया हुआ था। इसी को लेकर उसने न्यायालय में आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। उसी आवेदन पर सुनवाई के लिए उसे न्यायालय बुलाया गया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कथित आरोपी के न्यायालय आने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। जैसे ही वह न्यायालय परिसर पहुंचा, उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता पकड़ा जाता उसने ऊंचाई से छलांग लगा दी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल उसे देखा और गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।

घायल संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटघोरा से दो पुलिसकर्मी आए हुए थे उससे बचने छत के उपर गया उसे पकड़ने के लिए आये और कहा कि 2 साल से पुलिस डिपार्टमेंट को परेशान कर रखा है कहते हुए छत से धक्का दे दिया और भाग गये उसके बाद याद नही नीचे गिर गया।
विज्ञापन


इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 2023 की घटना थी और कलेक्ट्रेट जांच उपरांत 2024 में पास्को एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज संदीप अग्रवाल के खिलाफ किया गया था दो छात्राओं के द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था। संदीप अग्रवाल फरार चल रहा था जिसकी तलाश की जा रही थी। संदीप अग्रवाल घायल है उनका कथन दर्ज किया जाएगा और जो वैधानिक कार्रवाई आगे की जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप अग्रवाल एक शिक्षक है और उसे पर दो स्कूली छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था शिकायत के बाद विभागीय जांच हुई उसके बाद उसके खिलाफ का कटघोरा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें