लेमरू थाना अंतर्गत कनसरा देवपहरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि देर शाम तीनों बाइक में सवार होकर देवपहरी से अपने गृहग्राम की ओर जा रहे थे इस दौरान यह हादसा हुआ हा।मृतक 20 वर्षीय अमृत गोंड और 19 वर्षीय राजेश गोंड बंजारी डांड निवासी निवासी है वही भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि घायल युवक मृतक अमृत के मेहमान बनकर आया हुआ था इसके बाद तीनों घूमने के लिए निकले हुए थे घायल युवक ने पुलिस को बताया है कि बाइक पर सवार थे और पीछे से किसी तेज रफ्तार बाइक में उन्हें ठोकर मार दी जिसके बाद वो गहरे खाई में जा गिरे। इस हादसे में उसके हाथ और सर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके दोनों दोस्तों की मौत मौके पर हो गई थी वही देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 112 और लेमरू थाना पुलिस को दी गई।
लेमरू थाना में पदस्थ भीम यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस की मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली वहीं घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त थे और शराब के नशे में धुत थे जिसके चलते यह हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।
हसदेव नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद
बालौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सुमित सिंह (19) और अश्वनी सिंह (24) नदी में नहा रहे थे तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सुमित सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार सुबह से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इलाके में तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों को नदी के पास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही पिकनिक मनाने जा रहे परिवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चहिए कि पानी की आस पास बिना सुरक्षा के ना जाए।