फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पत्नी के साथ हुआ था झगड़ा, गुस्साए पति ने फंदा लगाकर दे दी जान; खेत में पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 13 Sep 2025 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हरियल राम रोज की तरह सुबह घर से अपने खेत पर काम करने के लिए अकेले गया हुआ था, जहां उसकी लाश एक खेत में पेड़ पर लटकती हुई मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा उरगा थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम तिलकेजा के बटहा खार से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हरियल राम सोनवानी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरियल राम रोज की तरह सुबह घर से अपने खेत पर काम करने के लिए अकेले गया हुआ था, जहां उसकी लाश एक खेत में पेड़ पर लटकती हुई मिली। देखते हैं देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। वहीं, उरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की गई।

हरियल राम ने अपनी गमछी से पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी है। बताया जा रहा है कि मृतक हरियल राम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद वह गुस्से में घर से खेत में काम करने के नाम से निकल गया था। हरियल राम के चार बेटे हैं और खेती किसानी करते हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परीजनों का बयान दर्ज किया गया। मामले की जाचं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें