फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: ट्रेलर के आगे कूदकर महिला ने की खुदकुशी, पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी

Thu, 31 Jul 2025 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
ट्रेलर के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरबा के पाली दीपका मुख्य मार्ग बंधाखार पर एक महिला ने ट्रेलर के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला ट्रेलर के आगे कूद जाती है। जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मायके में रहती थी, और कभी-कभी ससुरात जाया करती थी। वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहा करती थी। बुधवार की सुबह बैंक जाने के नाम से घर से निकली हुई थी। 

40 वर्षीय कला बाई निजी कार्य से बैंक में पैसा निकालने के लिए आई थी। बैंक से राशि निकालने के बाद जब वह पास की दुकान से बाहर निकलीं, तभी पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित एसबीआई किओस्क बैंक के पास उसने एक ट्रेलर के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहां राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें