फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Fire: एसईसीएल गेवरा खदान में फिर हुआ हादसा, कोयले से भरे ट्रक में लगी आग; धू-धूकर जला वाहन

Fri, 30 May 2025 09:23 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रक में आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कोयले से भरा ट्रक धू धूकर जलता रहा।
विज्ञापन
Korba news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रक में आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कोयले से भरा ट्रक धू धूकर जलता रहा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गेवरा खदान से कोयला लेकर जा रहे कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक कोयला सैंपल चेकिंग के दौरान खड़े लाइन पर खड़ा हुआ था।  देर रात अचानक से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते कोयला लोड ट्रक जलने लगा।

बताया जा रहा है कि आसपास कोयले से भरे ट्रक खड़े हुई थे। आग अन्य ट्रकों में भी फैल सकती थी। समय रहते ट्रकों को वहां से हटाया गया। वहीं इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। एसईसीसल की विभागीय दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन दमकल वाहन के आने से पहले वाहन का कोयला और काफी हिस्सा जल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें