SECL कर्मी ने मालगाड़ी से कटकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सर कटी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जहां देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई जहां इसकी सूचना तत्काल संबंधित दीपका थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच आगे की जांच करवाई की जा रही है। बताया ज़क रहा है कि रेलवे ट्रैक के आसपास काफी समय से युवक घूम रहा था लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस तरह घटना को अंजाम देगा कोयला लेकर आ रहे मालगाड़ी उसके पास आई उसके बाद मालगाड़ी के पहिए के नीचे सर रखकर जान दे दिया।
बताया जा रहा है कि एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर यह घटना सामने आई है जिसमे कोयला परिवहन किया जाता है।मृतक की पहचान दीपका निवासी SECL कर्मी जितेंद्र तिवारी की रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। जिससे परेशान रहा करता था।मृतक के शव को आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है, और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।स्थानीय क्षेत्र में इस घटना से शोक का माहौल है।दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मृतक की पहचान कार्यवाही की गई है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
दूसरी घटना भी दीपका थाना इलाके की है जहा गेवरा हेलीपैड के पास सोनू टायर की दुकान पर एक ट्रक पर हवा डालते समय टायर फटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक 45 वर्षीय राजेंद्र यादव एमपी अनूपपुर थाना चचाई ग्राम बहराटोला निवासी था जो ट्रक का मालिक भी था और चालक भी था गुरुवार कि देर शाम ट्रक लेकर दीपका खदान कोयला लोड करने आया हुआ था खदान लोड करने से पहले गाड़ी के टायर में हवा डलवा रहा था इस दौरान अचानक से टायर ब्लास्ट हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक राजेंद्र के दो बच्चे हैं इस घटना के बाद परिजन एमपी से कोरबा पहुंचे और पोस्टमार्टम करने के बाद शव लेकर एमपी के लिए रवाना हो गए।