फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मां मड़वारानी मंदिर जा रही पिकअप चढ़ाई के दौरान पलटी, छह से अधिक घायल, एक 10 साल के बच्चे की हालत गंभीर

Tue, 21 Oct 2025 05:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

ग्राम गुमिया से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही पिकअप चढ़ाई पर अपना नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में लगभग 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र मां मड़वारानी पहाड़ पर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से चोटिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ग्राम गुमिया से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही पिकअप चढ़ाई पर अपना नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में लगभग 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाइक द्वारा अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

मां मड़वारानी मंदिर का महत्व और भौगोलिक स्थिति
मां मड़वारानी मंदिर लगभग 2200 फीट या 5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है और कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर स्थित है और यहाँ से मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यह स्थान न केवल कोरबा बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
यह भी जानकारी सामने आई है कि मंदिर तक पहुंच मार्ग पर वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। इसके बावजूद, कुछ लोग अपनी बड़ी और छोटी गाड़ियां लेकर ऊपर तक जा रहे हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

लापरवाही और भविष्य की मांगें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में श्रद्धालुओं को क्षमता से अधिक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इसी कारण खड़ी चढ़ाई पर वाहन चढ़ नहीं सका और चालक का नियंत्रण खो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मां मड़वारानी पर्व के दौरान ऐसे हादसे होते हैं, लेकिन पिकअप चालक और वाहन मालिक सबक नहीं ले रहे हैं। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा भी इस दिशा में कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पिकअप चालक, वाहन मालिक और मंदिर समिति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और दुर्घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही, दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण के निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें