कोरबा के रजगामार थाना अंतर्गत मेंन क्लब के पास 50 वर्षीय रामधन केवट ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा।
बताया जा रहा है कि रामधन केवट पिता केशव केवट झोपड़ी में अपने पत्नी और दो बेटी एक बेटे के साथ रहता था, जो मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था लेकिन पिछले कुछ माह से वह काम करने नहीं जा रहा था। उसे मजदूरी नहीं मिल रही थी, जिसके चलते वह बेहद परेशान रहा करता था और शराब का आदि हो गया था। रामधन केवट के शराब पीने की हरकतों से परिजन भी काफी परेशान हो गए थे, उसे कई बार मना करने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बात नहीं आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि अक्सर शराब पीकर घर आने के बाद गाली-गलौज और घरवालों से मारपीट किया करता था। परिजनों की माने तो शुक्रवार कि शाम घर के सदस्य पड़ोस में गणेश मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए हुए थे और रामधन घर पर अकेले था। वापस लौटने पर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती देखी गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज से भी परेशान था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में रजगामार चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।