फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Accident: मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच साल की मासूम घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत गंभीर

Fri, 06 Jun 2025 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची घायल हो गई। जिला मेडिकल कॉलेज में घायल आकृति कुमारी को भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दीपका थाना अंतर्गत शांति नगर इलाके की घटना है। जहां पांच साल की आकृति मालगाड़ी की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। आकृति के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

आकृति खून से लथपथ रेलवे ट्रेक पर पड़ी हुई थी। जहां राहगीरों की नजर पढ़ने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बच्ची शांति नगर के पास रेलवे ट्रेक पर आखिर कैसे पहुंची और उसे चोट कैसे लगी। इस बात की जानकारी अब तक पुलिस को स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें