फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Accident: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल

Wed, 14 May 2025 12:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दंपती में से पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दंपती में से पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हादसा कटघोरा थाना के लखनपुर मुख्य मार्ग के पास हुआ। कार की रफ्तार काफी तेज थी और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार के चालक को मामूली चोंटे आई है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक कटघोरा पास के ही गांव विजयपुर ग्राम रहने वाला है और किसी काम से कटघोरा जा रहे थे। मृतक 38 वर्षीय प्रताप पटेल और उसकी पत्नी 35 वर्षीय सुशीला पटेल सामान खरीदारी करने अपने गांव से कटघोरा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सीधे ने सीधी टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें