फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; हादसे में दो लोग हुए घायल

Fri, 13 Dec 2024 10:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर  तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Korba Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर  तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कटघोरा न्यायालय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार करने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की एकत्रित हो गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें भी जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, कार में एक युवक था। कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हुई। तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बनी है। बाइक सवार एक युवक की मौत हुई वही पीछे बैठे युवक घायल हुआ कार सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है की किस तरह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार मृतक कटघोरा वार्ड 3 निवासी 22 वर्षीय रविकांत बंजारे है जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था वही कार सवार भी कटघोरा का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें