फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: खेत में लगे जाल में फसा 9 फीट का विशालकाय अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को निकाला

Fri, 05 Dec 2025 01:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा शहर से लगे निगम इलाके के रिसदी खेत में एक विशाल काय अजगर जाल में फस गया था।खेत फसल काटने गए किसान की नजर पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग के स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को दी गई।
विज्ञापन
आठ किलो का अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा शहर से लगे निगम इलाके के रिसदी खेत में एक विशाल काय अजगर जाल में फस गया था।खेत फसल काटने गए किसान की नजर पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग के स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को दी गई। बताया जा रहा है कि किसान संजय कंवर अपने खेत में फसल काटने गया हुआ था अचानक एक खेत पर नजर पड़ी जहा अजगर जाली में फंसा हुआ है और अजगर निकल नही पा रहा है।

विज्ञापन


विशालकाय अजगर फसा हुआ हैं जिसके बाद अजगर को छुड़ाने की कोशिश किया गया पर सफल नहीं हुए फिर वन्य जीव को बचाने के उद्देश्य किसान ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के रेस्क्यु प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया। मौके पर रेस्क्यु टीम पहुंची फिर अजगर को खेत से निकाल कर सूखे जगह पर लाया गया फिर कुछ लोगों की मदद से कैची की मदद से जाल को धीरे धीरे काटा गया आखिकार काफी मशक्कत और मेहनत के बाद अजगर को जाल से बाहर निकाल पाने में रेस्क्यु टीम कामयाब हुए तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया।

वन विभाग के सूचना उपरांत जितेंद्र सारथी एवं भूपेंद्र जगत ने 9 फीट 8 किलो वजनिय विशाल काय अजगर को सुरक्षित उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया। जितेंद्र सारथी ने बताया कोई किस जानवर खेत में ना इसे लेकर जाली लगा हुआ था जिसमें अजगर फस गया। कोरबा जिले में लोगों में सांपों को लेकर काफी जागरूकता आई हैं जिसके फल स्वरूप आज जिले में कही भी सांप दिखने पर रेस्क्यु टीम को सूचना देते हैं इससे वन्य जीव के प्रति संवेदना एवं जागरूकता दिखाई पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें