फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: छत्तीसगढ़ में रातोंरात चोरी हुआ 40 साल पुराना 10 टन लोहे का पुल... कबाड़ में बेचा, पांच गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि इस चोरी में करीब 15 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रातों रात नहर पर बना चार दशक पुराना 10 टन का लोहे का पुल चोरी हो गया। इससे स्थानीय लोग हैरान रह गए। नहर पर बना यह 70 फीट लंबा पुल पैदल आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता था। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि इस चोरी में करीब 15 लोग शामिल थे।

विज्ञापन


अब- तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पटले का कहना है कि बाकी 10 आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है। इनमें चोरी का सरगना मुकेश साहू और असलम खान भी शामिल हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुल चोरी कर कबाड़ में बेचने की बात कबूल की है। 

आरोपियों ने गैस कटर से पुल को काटकर कबाड़ के रूप में बेचने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने 18 जनवरी को वार्ड नंबर 17 के ढोढ़ीपारा इलाके में हसदेव बायीं नहर पर बना पुल अचानक गायब पाया। पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


सात टन लोहा बरामद
सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि नहर में छिपाकर रखे गए करीब सात टन लोहा बरामद कर लिया गया है। चोरी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा अब पुलिस यह पता लगा रही है कि बाकी बचा लोहा कहां बेचा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें