फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: एसईसीएल कॉलोनी में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Nov 2025 11:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरबा के दीपका थाना अंतर्गत प्रगति नगर कॉलोनी स्थित एक घर में सोमवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (32 वर्ष) पिता कलम सिंह ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है । 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिता कलम सिंह ध्रुव सहायक उप निरीक्षक के पद पर रिटायर हुए हैं। वहीं, मृतक का भाई लक्ष्मी नारायण धुव्र कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर है।

बताया जा रहा है कि मृतक फणीभूषण ध्रुव कमरे में अकेले था, जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। तब लोगों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक फणीभूषण ध्रुव यह आत्मघाती कदम कब कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया यह परिजनों के भी समझ से परे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें