फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा के रलिया गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कही ये बात

Thu, 21 May 2026 02:20 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में रलिया गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब परिजनों ने उन्हें घर पर मृत पाया।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब परिजनों ने उन्हें घर पर मृत पाया। गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सालिकराम (50 वर्ष, निवासी रलिया) के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी ने साथ खाना खाया था। गुरुवार सुबह सालिकराम अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिले। घबराए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों को यह कदम उठाने का कारण समझ नहीं आ रहा, और परिवार में कोई विवाद भी नहीं था।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें