फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी ने ली जान!: कोरबा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था मृतक

Tue, 14 Jul 2026 08:21 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक 34 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे ले लिया है। छोटे भाई ने आशंका जताई कि बेरोजगारी और आर्थिक परेशानी के कारण ही उसके भाई ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साडा कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 34 वर्षीय ओमप्रकाश महंत के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन


ओमप्रकाश के छोटे भाई रवि महंत ने बताया कि उसकी भाभी ने फोन पर ओमप्रकाश द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी थी। रवि मौके पर पहुंचा तो उसने अपने बड़े भाई को फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रवि ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ओमप्रकाश पहले बालको में काम करता था। कुछ समय पहले नौकरी छूटने के बाद से वह बेरोजगार था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। रवि ने आशंका जताई कि बेरोजगारी और आर्थिक परेशानी के कारण ही उसके भाई ने यह घातक कदम उठाया होगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक काम नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। सीएसपी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी। आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है, इसे लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें