फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: अचानक लापता हो गया था तीन साल का मासूम, परिजन जता रहे थे अनहोनी की आशंका; फिर ऐसे मिला मासूम

Tue, 03 Dec 2024 11:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में लापता हुआ तीन साल का मासूम आखिरकार मिल गया। मासूम के लापता होने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। 
विज्ञापन
लापता मासूम मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कुआंभट्टा क्षेत्र से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम आर्या दास मानिकपुरी को पुलिस ने घंटों की मशक्कत के भीतर खोज निकाला। जांच के दौरान बात सामने आई है कि बालक क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला के साथ घंटाघर स्थित चौपाटी चला गया था। सीसीटीवी में तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को बरामद कर उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

विज्ञापन


कोरबा में मानिकपुर चौकी अंतर्गत कुंआभट्टा बस्ती में रहने वाला मानिकपुरी परिवार उस वक्त सकते में आया जब उनका तीन वर्षीय बालक आर्या दास मानिकपुरी अचानक लापता हो गया। बच्चे के गुम होते ही परिजन परेशान हो गए।

उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम हरकत में आए और उसकी तलाश शुरु कर दी। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बच्चे का सुराग मिला। सीसीटीवी में देखा गया कि बच्चा बालको क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला के साथ गया है। जांच के दौरान पता चला कि महिला घंटाघर स्थित चौपाटी में काम करती है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां महिला बच्चे को कुछ खिला रही थी। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बच्चा जब लापता हुआ तब परिजनों को डर था कि उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। हालांकि, उसके सही सलामत मिल जाने से पुलिस के साथ ही पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि अचानक देर शाम बच्चे के लापता होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला तक पहुंच गया और मासूम बच्चे को बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। आगे महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें