फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता 'दीपक': तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, दो साल पहले हुई शादी; मासूम हुआ अनाथ

Mon, 10 Nov 2025 10:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ग्राम पंचायत तिलकेजा के आश्रित ग्राम आमपाली में 24 वर्षीय मनोज प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक मनोज गांव में गुपचुप का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के आश्रित ग्राम आमपाली की है, जहां 24 वर्षीय मनोज प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ की नगर सेना की टीम ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बरामद किया। वहीं इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक 24 वर्षीय मनोज प्रजापति रोज की तरह रविवार की सुबह 10 बजे नहाने के लिए गांव से लगे डबरी तालाब में गया हुआ था। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह अपने घर वापस नहीं लौटा, तब परिजन तालाब के पास उसे देखने के लिए तालाब के पचरी पर उसका कपड़ा रखा हुआ था। लेकिन मनोज वहां मौजूद नहीं था। जहां उन्हें डूबने की आशंका हुई और इसकी सूचना गांव के सरपंच और अन्य लोगों को पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने शव की तलाश के लिए डीडीआरएफ नगर सेना की टीम को बुलाया। जहां रविवार को रेस्क्यू शुरू करने के बाद देर रात तक चला। लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया। सोमवार की सुबह जब वह फिर से गांव पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया, तब शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक गांव में ही गुपचुप का ठेला लगाता था और अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। मनोज की शादी को महज 2 साल हुए हैं और 9 माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस परिजनों का बयान दर्ज की है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें