फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : एक्टिवा की डिग्गी से 21 पाव शराब जब्त, पुलिस ने 26 वारंटी पकड़े, दुकान से अधिक मात्रा में मिली शराब

Fri, 05 Jun 2026 08:04 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा।मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी अतुल गुप्ता पिता स्व. हरीश चंद्र गुप्ता, निवासी झोपड़ीपारा पम्प हाउस चौकी सीएसईबी, एक्टिवा की डिग्गी में शराब रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा।
 
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा।मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी अतुल गुप्ता पिता स्व. हरीश चंद्र गुप्ता, निवासी झोपड़ीपारा पम्प हाउस चौकी सीएसईबी, एक्टिवा की डिग्गी में शराब रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी अतुल शराब दुकान खुलने से पहले और बंद होने के बाद अधिक दामों पर शराब बेचता था। जरूरत मंद शराबी उससे महंगे रेट पर शराब खरीदते थे। मानिकपुर पुलिस ने इससे पहले भी गुरु घासीदास चौक के पास एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा था।

सवाल उठ रहा है कि जब एक व्यक्ति को शराब दुकान से इतनी अधिक मात्रा में शराब देने का नियम नहीं है तो दुकानदार उसे इतनी भारी मात्रा में शराब कैसे दे देते हैं। इस पर जांच कर कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन


वहीं कोरबा पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार 05 स्थायी वारंटी और 21 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस ने सतत निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें पकड़ा। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलता रहेगा।

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें