फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो नहीं है दामिनी': कोरबा की नहर से मिला रहस्यमयी शव, 24 घंटे बाद भी युवती की नहीं हुई पहचान, इस बात का है शक

Mon, 22 Sep 2025 10:25 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में नहर से बहते हुए एक शव मिला। 20 वर्षीय युवती की पहचान 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। सिटी कोतवाली की लापता दामिनी से मिलान असफल रहा। पुलिस व्हाट्सएप और मुनादी से तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
लाश की पहचान नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनकी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नहर में एक युवती का शव बहते हुए देखा। सूचना मिलते ही उरगा थाना और पंतोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कनकी पुल से करीब 300 मीटर आगे नहर में मिली युवती की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। उसने काली जींस और काला टॉप पहन रखा था। शव काफी फूल चुका था, जिससे अंदेशा है कि उसे पानी में 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है।

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिले भर की थाना-चौकियों से संपर्क किया। इस दौरान सिटी कोतवाली की गुमशुदगी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें सफाईकर्मी राजा सकतेल की 14 वर्षीय बेटी दामिनी 19 सितंबर से लापता बताई गई थी। हालांकि जब परिजनों को बुलाकर शव दिखाया गया तो उन्होंने इसे अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि मौत हादसा है या किसी साजिश का नतीजा।

घटना को 24 घंटे से भी अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत को लेकर लोगों ने संदेह जाता है कहीं ना कहीं उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास के गांव में मुनादी करा कर पहचान में जुटी हुई है। वहीं जिले के सभी थाना चौकियों को सूचना दे दी गई है। पहचान होने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। वहीं, कोतवाली पुलिस लापता दामिनी की तलाश में फिर से जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें