फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं पर भालू का हमला, कोरबा के डीडासरई-देवपहरी में दहशत

Wed, 12 Aug 2026 04:12 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

खेत में काम करने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
भालू के हमले से दो महिला घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र डीडासरई-देवपहरी में खेत की ओर गई दो महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को मूल्यारो बाई (50) और समारी बाई गांव से लगे खेतों में काम करने गई थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए भालू ने अचानक दोनों महिलाओं को निशाना बना लिया। हमले में उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। अचानक हुई घटना से महिलाएं घबरा गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम भालू के आने की दिशा और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। वनांचल क्षेत्र में भालू के हमले की खबर फैलने के बाद आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है। जंगल और खेतों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में वन्यप्राणी को लेकर भय बना हुआ है।

वन विभाग ने लोगों से जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की है। खासकर सुबह और शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा बच्चों को जंगल की ओर न भेजने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि यदि किसी ग्रामीण को भालू या कोई अन्य वन्यप्राणी दिखाई देता है तो उसके पास जाने या उसे घेरने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें