फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: चोरी के कुछ घंटों में पकड़े दो चोर, लाखों का पूरा माल बरामद

Thu, 11 Jun 2026 03:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कोतवाली पुलिस ने पावर हाउस रोड की दुकान से चोरी गए इन्वर्टर, पेंट, ड्रिल-ब्रेकर मशीन समेत सारा सामान बरामद किया तो वहीं दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई की है। "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने मार्गदर्शन दिया। 9 जून 2026 को विमल जाजोदिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

उन्होंने बताया कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स से अज्ञात चोरों ने सामान चुराया था। चोरों ने डायनेक्स इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश ड्रिल मशीन और ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चुराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई। मुखबिर की सूचना पर जांच आगे बढ़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने लक्ष्मणबन तालाब निवासी मनीष यादव और प्रकाश चौहान को हिरासत में लिया। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। कड़ी पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना कबूल की। उन्होंने चोरी गया सारा सामान अपने कब्जे से बरामद कराया। पुलिस ने लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य का संपूर्ण सामान बरामद किया, जो शत-प्रतिशत रिकवरी है।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। घटना के कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और पूरे माल की बरामदगी हुई। यह कोरबा पुलिस की सतर्कता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस कार्रवाई में कई आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत ऐसे अपराधों पर लगातार निगरानी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें