कोरबा में नवरात्र का आगाज होने के साथ ही चारों तरफ शक्ति की उपासना शुरु हो गई है। हर तरफ आस्था की बयार बह रही है। इस बीच जिला जेल में भी जगत जननी मां जगदंबा की आराधना की जा रही है। जिला जेल में बंद कुल 17 कैदियों ने उपवास रखा है जिनमें 14 पुरुष और तीन महिला बंदी शामिल है। व्रत रखने वाले बंदियों की पूजापाठ के साथ ही फलाहार की व्यवस्था जेल प्रबंधन की तरफ से की गई है।
जेल अधीक्षक विज्ञानंद सिंह ने बताया कि हर वर्ष नवरात्र में कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है उपवास रहने वाले कैदियों का डॉक्टर से जांच कराया गया जो फिट है नौ दिनों तक जो उपवास है उनके लिए विशेष फलाहार साबू दाना, केला, दूध की व्यवस्था की गई है एक अलग से पूजा कमरा बनाया गया है जहां सुबह शाम आरती की जाती है।
नवरात्री की समाप्ती की बाद नौ कन्याओं को भोजन कराने का नियम है। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के भीतर नौ कन्याओं को भोजन तो नहीं कराया जा सकता लेकिन जेल में भोजन बनाकर मंदिर में उसे दे दिया जा सकता है। ताकी नवरात्री उपवास की सार्थकता सिद्ध हो सके।